A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

FB IMG 1787019833030 FB IMG 1787019836618 FB IMG 1787019836618 1

वाराणसी

“संघ की राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा और संगठन की समर्पित भावना से प्रेरित होकर, राष्ट्रऋषि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर काशी की धरती पर राष्ट्रभाव, संस्कृति और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।”

आज वाराणसी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के प्रति उनके अद्वितीय योगदान और विचारों को स्मरण करते हुए उनके जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। वहीं उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाती कजरी की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में काशी की सांस्कृतिक छटा बिखेर दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  अशोक चौरसिया , काशी क्षेत्र अध्यक्ष,  राज्यमंत्र हंसराज विश्वकर्मा  एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति  ए.के. त्यागी  सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्र के प्रति त्याग, समर्पण और विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस भव्य एवं सफल आयोजन को साकार करने में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का विपिन कुमार पाठक ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!