विंढमगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला संबंधी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबोचे तीनों आरोपी, विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा
विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस को बुधवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने महिला संबंधी मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध थाना विंढमगंज में मुकदमा अपराध संख्या 109/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ ही महिला संबंधी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना विंढमगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 अगस्त 2026 को मुकदमे से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली पुत्र जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र 30 वर्ष, जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रऊफ, उम्र 51 वर्ष तथा तस्लीमा बीबी उर्फ तस्लीमा पत्नी जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम हुमेलदोहर, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं।
न्यायालय भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि महिला संबंधी मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल धर्मेन्द्र तथा महिला कांस्टेबल प्राची सरोज, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।










