A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: संकुल बैठक में निपुण लक्ष्यों की समीक्षा कर शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

छजलैट ब्लॉक की न्याय पंचायत फूलपुर मिठनपुर की हुई मासिक संकुल बैठक

 

IMG 20260818 WA00532
संकुल बैठक में बोलते वीरेंद्र चौधरी।

KANTH (MORADABAD)। महानिदेशक स्कूली शिक्षा, लखनऊ के निर्देश पर छजलैट ब्लॉक की न्याय पंचायत फूलपुर मिठनपुर की मासिक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय खेमपुर सैफुल्लापुर गांवड़ी में आयोजित की गई। बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार हुई, जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।

शिक्षक संकुल घनश्याम सिंह ने निपुण लक्ष्यों का पुनरावलोकन करते हुए बालवाटिका के प्रभावी संचालन के विभिन्न बिंदुओं पर शिक्षकों के साथ चर्चा की। शिक्षक संकुल शुभम कुमार ने दस कक्षा-कक्षीय अभ्यास के संबंध में अपने विचार शिक्षकों के साथ साझा किए। शिक्षक संकुल एवं शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कैचअप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से उनके अनुभव साझा किए। उन्होंने पठन अभियान के तहत कहानी पठन के साथ बच्चों को पुस्तकालय के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। बैठक में शिक्षकों ने एक्सपीरियंस वॉल पर अपने अनुभव भी अन्य शिक्षकों के साथ साझा किए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापक रामनाथ ने की, जबकि संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया। बैठक को सफल बनाने में प्रभारी इंचार्ज अध्यापक हेमलता और दिव्यांश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर वैशाली चौधरी, शबाना, शुजा उल हक, गुलिस्ता अंजुम, अंशु शर्मा, पूनम राणा, बबीता रवि, सतेंद्र पंवार, सुभाष, शिशुपाल सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!