A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महापौर जन सुनवाई बनी नागरिकों के सीधे सामने रखने का प्रभावी मंच

महापौर सूरी ने सुनी नगर वासियों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश

 

कटनी IMG 20260818 WA0239 1

नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 18 अगस्त को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

 

IMG 20260818 WA0241

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पेंशन, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर ने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा प्रकरणों के नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Screenshot 2026 08 18 23 18 43 25 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

समस्याओं के समयबद्ध निराकरण पर महापौर ने दिया जोर

 

IMG 20260818 WA0246

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। नगर निगम प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

 

IMG 20260818 WA0247

प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की होगी निरंतर निगरानी

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद बेहतर शहर व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण नगर निगम की प्राथमिकता है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!