A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोरखपुरसमाचार

पीआरडी जवानों के लिए बड़ी सौगात: ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 करने का प्रस्ताव, 31 हजार से अधिक जवान होंगे लाभान्वि।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पीआरडी जवानों के हित में कई अहम प्रस्ताव; 31 हजार से अधिक जवानों को मिलेगा लाभ,

गोरखपुर। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 18 अगस्त 2026 को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पीआरडी स्वयंसेवकों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी दी गई।

सम्मेलन में बताया गया कि पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए लखनऊ के ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर में करीब ₹22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित की जा चुकी है और ₹4.70 करोड़ की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है।

पीआरडी जवानों के लिए बड़ी सौगात: ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 करने का प्रस्ताव
पीआरडी जवानों के लिए बड़ी सौगात: ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 करने का प्रस्ताव

कैशलेस चिकित्सा योजना की भी जानकारी

पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुपूरक अनुदान के माध्यम से पीआरडी परिवार कल्याण योजना के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

लगातार बढ़ाया गया ड्यूटी भत्ता

पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में सरकार द्वारा समय-समय पर बढ़ोतरी की गई है।

  • – 8 मार्च 2019: ₹250 से बढ़ाकर ₹375 प्रतिदिन
  • – 6 जनवरी 2022: ₹375 से बढ़ाकर ₹395 प्रतिदिन
  • – 1 अप्रैल 2025: ₹395 से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन

16 अप्रैल 2025 के शासनादेश के अनुसार ₹500 प्रतिदिन का ड्यूटी भत्ता वर्तमान में प्रभावी है। अब ₹600 प्रतिदिन करने का प्रस्ताव सम्मेलन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट में ड्यूटी भत्ते के लिए ₹507.24 करोड़ की व्यवस्था की गई है। अनुपूरक अनुदान के माध्यम से इसके लिए ₹45 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है।

वहीं, 18 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी जवानों को लाभ मिलने की बात कही गई है।

पीआरडी जवानों के लिए बैरक निर्माण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ड्यूटी भत्ते में प्रस्तावित बढ़ोतरी को उनके कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर:- जितेंद्र चौबे        वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!