

KANTH (MORADABAD)। विधायक कांठ/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कांठ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के जल्द एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कहा।
विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान विधायक ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव करीब है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत एवं एकजुटता के साथ कार्य करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं को समझने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों, जनहित की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जनता के बीच मजबूती से रखने के साथ संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने आपसी समन्वय, भाईचारे और एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाला समय संगठन की मेहनत का है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करे। इस मौके पर सगीर अहमद, तस्लीम प्रधान, यासीन प्रधान, चरन सिंह प्रधान, डॉ. दानिश, अरशद, फुरकान अंजार चौधरी, मुजीब चौधरी, आदिल चौधरी, आजम चौधरी, सकलैन चौधरी, कपिल गुर्जर, अमजद अली, जुहैब चौधरी, अजीम मकरानी, नादिर मंसूरी आदि मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️







