A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बैरिया बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को किया नमन

कोतवाल राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह ने विधिवत पूजा-हवन कर पुष्पमाला अर्पित कर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ

 

बैरिया। बैरिया बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहीद स्मारक परिसर में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे परिसर में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का वातावरण दिखाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैरिया कोतवाल राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन कर किया। इसके बाद दोनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच शहीदों के त्याग, शौर्य और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

*ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह ने कहा*, “बैरिया की वीरभूमि के अमर शहीदों का बलिदान हमारी गौरवशाली विरासत है। उनके त्याग और शौर्य को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उनकी गाथा से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।”

*कोतवाल राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा,* “शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। उनकी स्मृति को नमन करना हम सभी के लिए गौरव की बात है और उनकी शौर्यगाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।”

*सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा*, “बैरिया बलिदान दिवस हमें उन वीर सपूतों के अदम्य साहस और त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति और कर्तव्य का संदेश है।”

*शहीदों को नमन करने उमड़े स्कूली बच्चे*

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय बैरिया के साथ द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल के साथ ही अन्य कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। विद्यालय के बच्चों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित किए। बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम में नई पीढ़ी की भागीदारी और शहीदों के प्रति सम्मान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद सनातन पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख डॉ मधु सिंह के अलावा प्रमुख रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि मण्टन वर्मा,पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व सांसद भरत सिंह एवं उनकी पुत्री विजयलक्ष्मी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, तारकेश्वर मिश्र,समाजसेवी सूर्यभान सिंह, अंगद मिश्र, विधायक जयप्रकाश अंचल, सांसद सनातन पाण्डेय, IRTS निर्भय नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पूर्व सैनिक शामिल रहे।

*दिनभर चलता रहा श्रद्धांजलि का सिलसिला*

बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने पुष्प अर्पित कर अमर सपूतों को नमन किया। लोगों ने शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी स्मृतियों को सदैव जीवंत रखने का संकल्प लिया।

बैरिया बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रतीक रहा कि बैरिया की वीरभूमि के अमर शहीद आज भी जन-जन के हृदय में जीवित हैं और उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।IMG 20260818 WA0259 IMG 20260818 WA0135 IMG 20260818 WA0023

IMG 20260818 082206

IMG 20260818 082226

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!