
हाथरस सिकंदराराऊ ।पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में भव्य शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 19 अगस्त बुधवार से शुरू होकर 27 अगस्त गुरुवार तक चलेगा। कथा का रसपान कराने के लिए अयोध्या धाम से परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज कथा व्यास का आगमन हो रहा है।
आयोजक आकाश दीक्षित ने बताया कि कथा के प्रथम दिन 19 अगस्त को प्रातः 10 बजे पथवारी माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से कथा का मुख्य शुभारंभ होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा व्यास द्वारा शिवमहापुराण की महिमा और दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 27 अगस्त को कथा विश्राम एवं पूर्णाहूति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।
कथा के आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कथा में पधारकर पुण्य लाभ कमाने की भावपूर्ण अपील की है।





