A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मेयर इंजन काउंसलिंग की बैठक शहर बिकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावो पर हुई चर्चा

 

IMG 20260818 WA0277

कटनी

नगर पालिक निगम कटनी में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मंगलवार  को मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। दोपहर 3 बजे से आयोजित बैठक में नगर विकास, स्वच्छता, जलप्रदाय, सीवरेज, आवास, मानव संसाधन एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान मेयर दन काउनिसल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, उमेन्द्र अहिरवार, सुमन राजू माखीजा सहित नगर निगम उपायुक्त द्वय श्री शैलेश गुप्ता और प्रियंका झारिया की उपस्थिति रही।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रावधानों के अनुरूप थोक अपशिष्ट उत्पादकों के चिन्हांकन, कर्तव्य एवं केन्द्रीय पोर्टल पर पंजीयन कराए जाने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं प्रसंस्करण प्लांट पर एकत्रित पुराने कचरे के प्रसंस्करण कार्य के लिए निविदा संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार किया जाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।

नगर की विभिन्न सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से  आउटसोर्स श्रमिकों की स्वीकृति एवं विभिन्न शाखाओं विद्युत, शाखा, जलप्रदाय शाखा, कर्मशाला विभाग एवं अतिक्रमण शाखा में पूर्व से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की स्वीकृति अवधि बढ़ाये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाकर प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं अतिक्रमण शाखा हेतु 31 अगस्त तक के लिए कर्मचारियों की स्वीकृति प्रदान किये जाने की बात कही गई।

कटनी नदी एवं सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। गाटर घाट, मोहन घाट एवं मसूरहा घाट से मिलने वाले नालों सहित कटनी नदी के समीप क्षेत्रों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन, प्रस्तावित ट्रीटमेंट यूनिट तथा उपचारित सीवरेज के पुनर्चक्रण की व्यवस्था से संबंधित शेष कार्य के भुगतान हेतु पूर्व में स्वीकृत राशि के अतिरिक्त नियमानुसार 18 प्रतिशत जीएसटी 17.80 लाख की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत गठित दल द्वारा आवेदनों के परीक्षण एवं सत्यापन पश्चात एएचपी घटक के अंतर्गत 103 हितग्राहियों की प्रस्तुत सूची का अनुमोदन भी सदस्यों द्वारा किया गया। वहीं विभिन्न वार्डों के मार्गों एवं चौराहों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव पर संपूर्ण जानकारी के साथ प्रकरण आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।  बैठक में प्रमोटर स्कीम के अंतर्गत कटनी रेलवे स्टेशन के पास विश्राम गृह क्रमांक 2 के स्थान पर  वाणिज्यिक केन्द्र निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी सदस्यों द्वारा प्रकरण पर विचार-विमर्श किया जाकर स्वीकृति हेतु निगम परिषद सम्मिलन के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षक एवं सहायक की आपूर्ति से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाकर प्राचार्यो के मागंग पत्र अनुसार केसीएस स्कूल में 7, साधूराम स्कूल में 3 तथा ए.रविन्द्रराव स्कूल में 2 शिक्षकों को रखे जाने की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान  की गई।

बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल,आदेश जैन, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, सहित अन्य विभाग प्रमुखों एवं निगम के तीनों स्कूलों के प्राचार्यों की उपस्थिति रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!