A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्क्रीन से दूरी, कलम से जुड़ी बच्चों की भावनाएं CM के नाम ‘पाती’ में छलका नन्हों का मन, हाथरस पुलिस अधीक्षक ने शुरू की बड़ी पहल

Screenshot 20260819 043706 Galleryहाथरसः हरचरन दास इंटर कॉलेज में बच्चों की भावनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की एक अनूठी पहल देखने को मिली, जहां बच्चों ने स्क्रीन से दूरी बनाकर कलम और कागज के जरिए मुख्यमंत्री के नाम अपनी पाती लिखी। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बच्चों की लिखी पातियां पढ़ीं और उनकी जरूरतों व भावनाओं को समझा। बच्चों ने अधिकारियों और विधायक को प्रतीकात्मक राखी बांधकर विद्यालय और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी का रक्षा सूत्र भी सौंपा।

 

जिलाधिScreenshot 20260819 043706 Galleryकारी अतुल वत्स ने कहा कि बदलते दौर में पत्र लिखने की परंपरा लगभग खत्म होती जा रही है, लेकिन आज के बच्चों ने अपनी भावनाओं को बेहद सहज तरीके से कागज पर उतारा है और उनकी जरूरतों को सीधे शब्दों में सामने रखा है। वहीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बच्चों की पातियां मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पाती के माध्यम से लोगों की भावनाओं से जुड़ते हैं और अब बच्चों की आवाज भी इसी माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। उन्होंने मां सरस्वती से बच्चों की कलम और कागज से जुड़ी यह परंपरा हमेशा कायम रहने की प्रार्थना की।कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पातियां पढ़कर उन्हें भी प्रेरणा मिली कि बच्चों को स्क्रीन से हटाकर पत्र लेखन की ओर जोड़ा जाए, ताकि उनकी रचनात्मकता, संस्कार और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे, जिससे बच्चे स्क्रीन से दूर रहकर अपनी भावनाओं को कलम केScreenshot 20260819 064710 Gallery जरिए व्यक्त कर सकें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!