A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध; नकदी समेत सामान बरामद।।

IMG 20260818 234030

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

बुढ़मू। थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को बुढ़मू निवासी प्रदीप साहु के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 4,500 रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में बुढ़मू थाना कांड संख्या 52/26 के तहत बीएनएस की धारा 305/331(4) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोशन ठाकुर (19), पिता राजेंद्र ठाकुर, निवासी बुढ़मू, जिला रांची को गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य किशोर को भी निरुद्ध किया गया।

ये सामान हुए बरामद:

4,370 रुपये नकद

नीले रंग का Infinix कंपनी का स्मार्टफोन

हरे-काले रंग का Hero कंपनी का कीपैड मोबाइल

तीन एयरबड

दो हेडफोन

छापामारी दल में डीएसपी खलारी राम नारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अमृत प्रसाद मेहता सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!