

KANTH (MORADABAD)। विधानसभा क्षेत्र 25-कांठ के छजलैट मंडल अंतर्गत ग्राम रवाना, कूड़ा मीरपुर एवं भीकनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने संत रविदास महाराज के जीवन एवं विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, समरसता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

कलश वंदन यात्रा में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, जिला मंत्री एवं कांठ मंडल प्रभारी विक्रान्त सिंह, यात्रा जिला संयोजक सुमित दिवाकर, मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, मंडल कार्यक्रम संयोजक सतवीर सिंह, संजीव कुमार, विशेष शर्मा, अनित कुमार, अनिल कुमार, निरंजन सिंह, राजेश त्यागी, रिजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, करतार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️







