A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया l

आज दिनांक- 09.07.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक, नगर-01, पुलिस उपाधीक्षक, बोधगया, पुलिस उपाधीक्षक, वज़ीरगंज, पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था, सभी पुलिस निरीक्षक एवं जिले के अन्य थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वाहन जाँच अभियान, रात्रि गश्ती, अपराध नियंत्रण, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की समीक्षा की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं वाहन जाँच अभियान संचालित करें, असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर सतत निगरानी रखें तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जाए।
बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण हेतु पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!