A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात, नांगल चौधरी में पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

महेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात, नांगल चौधरी में पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले के लिए रविवार का दिन विकास की नई सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नांगल चौधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड का शुभारंभ करते हुए पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मालगाड़ी राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से पहुंची।

लॉजिस्टिक हब के रेल यार्ड के शुरू होने से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और माल की तेज एवं सुगम ढुलाई का रास्ता खुलेगा। यह सुविधा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ी है, जिससे दक्षिण हरियाणा में औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

परियोजना के पहले चरण में करीब 408 एकड़ क्षेत्र में रेल, सड़क, बिजली और पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं। रेल यार्ड में चार रेलवे लाइन, दो प्लेटफॉर्म और आधुनिक स्टेशन भवन तैयार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही महेंद्रगढ़ जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों ने इसे महेंद्रगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!