A2Z सभी खबर सभी जिले की

रोटरी पैथालॉजी एवं एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने किया

IMG 20260709 142534

IMG 20260709 142556सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बांदरी में रोटरी पैथालॉजी लैब एंड एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ किया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विकास कार्यों का परिणाम है कि बांदरी ने ग्राम से व्यवस्थित बड़े नगर का स्वरूप लिया है जिससे अब प्राइवेट सेक्टर भी अपने संस्थान बांदरी में ला रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी में हुए विकास कार्यों के कारण बांदरी ग्राम ने एक व्यवस्थित बड़े नगर का रूप ले लिया है। विकास का ही परिणाम यह मिल रहा है कि यहाँ पर प्राइवेट सेक्टर ने भी आकर जनसुविधाओं के केंद्र आरंभ कर दिए। कोई भी निजी कंपनी या निजी अस्पताल किसी भी क्षेत्र में तभी जाते हैं जब वहाँ पर विकास की सुविधाएं होती हैं। इससे हमारे क्षेत्र की जनता को सुविधाएं बढ़ेंगी जो आज की आवश्यकता भी हैं। आज की जीवन पद्धति और अनियमित दिनचर्या के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। पहले हमारे गांव के लोग बीमारियां जानते ही नहीं थे, पुराने लोग आराम से बिना बिमारी के 100-100 वर्ष तक अपने जीवन जीते थे। जैसे जैसे हमारे जीवन में भौतिक सुविधाएं बढ़ी हैं होगी, वैसे वैसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई चुनौतियां हमारे सामने आई हैं। उन्होंने पैथालाजी और एक्स-रे सेंटर के संचालनकर्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि आपका संस्थान क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। चिकित्सकों तथा गैर चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता निरंतर बनाए रखने की कोशिश के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। क्षेत्र की अस्पतालों का उन्नयन और सशक्तिकरण का कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसके सार्थक परिणाम देखने मिल रहे हैं। प्राइवेट पैथालाजी व एक्स-रे सेंटर की अपनी उपयोगिता है जो समय पर जांच सुविधाओं को सुलभ बनाती है। इस अवसर पर नगर परिषद बांदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, डॉ जयराम सिंह लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन सिंह, अभय सिंह, पप्पू मुकददम, सुख सिंह , आशीष दुबे पिठोरिया, सुरेंद्र सिंह, डॉ जितेंद्र दीक्षित, रोटेरियन मुकेश साहू , डॉ लखन पटेल , डॉ क्षमा श्रीवास्तव, सुरेंद्र पड़रिया , डॉ स्वाति पटेल ,सनत साहू, देवीदयाल पटेल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!