A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया

IMG 20260709 WA0013 IMG 20260709 WA0012

महराजगंज।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

महाराजगंज, 9 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
जनपद की सीमा करतारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इसके बाद परतावल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। सेमरा टोल प्लाजा पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं नगर के सक्सेना तिराहे पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भी क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। अपने स्वागत से अभिभूत विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरे उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि प्रदेश के मुखिया पंकज चौधरी जी का जनपद है। हर कार्य में कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रदेश अध्यक्ष का मस्तक ऊंचा रहे। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि संगठन के मर्मज्ञ शिल्पी के साथ कार्य करने का गौरव हम सबको प्राप्त हो रहा है। आपके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन का कार्य करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले में कमल खिलाया है। आगे भी जनपद में पांचों विधान सभा में कमल खिलेगा । इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी परदेसी रविदास वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश पटेल, प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद शुक्ला, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, आनंद शंकर वर्मा, विवेक गुप्ता, उदय राज यादव, राम हरख गुप्ता,चेयरमैन संतोष जायसवाल गिरिजेश जायसवाल सतीश मधेशिया पूर्व चेयरमैन अरुण जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल ने भी संबोधित कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय , शैलेश पांडेय फरीदा ईरम सरोज पांडेय, जिला महामंत्री राजेश यादव,मधुर सिंह, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार मानवेंद्र सिंह मानवेंद्र द्विवेदी, कुर्सेड अंसारी, डॉ आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, महिला मोर्चा सुमित्रा भारती, कमलेश जायसवाल, वंदना तिवारी डॉ सूरज सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!