A2Z सभी खबर सभी जिले की

उर्वरक के सिवाय अन्य व्यापार में लिप्त प्रतिष्ठानों पर कारवाई, 06प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द l

*जिले में वर्तमान में यूरिया सहित अन्य फाॅस्फेटिक उर्वरकों की कोई कमी नही।*
*डी०ए०पी० के स्थान अन्य मिश्रित उर्वरकों का उपयोग करें।*
*पिछले 24 घंटे में गया जिला को कुल 3759.80 मे० टन यूरिया की आपूर्ति।*
*पिछले 24 घंटे में 3012 किसानों को 457.93 मे० टन उर्वरक का वितरण।*
*जिले में वर्तमान में 18233.750 मे० टन युरिया, 3499.20 मे० टन डी०ए०पी०, 9917.00 मे० टन एन०पी०के०, 6576.525 मे० टन एस०एस०पी० एवं 2255.47 मे० टन एम०ओ०पी० उर्वरक उपलब्ध है।*
*उर्वरक के सिवाय अन्य व्यापार में लिप्त प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 06 प्रतिष्ठानों का उर्वरक लाईसेंस रद्द।*

खरीफ मौसम प्रारम्भ होने के साथ ही किसानों द्वारा लगातार यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की माँग काफी बढ़ गई है। किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक की उपलब्धता हेतु जिले में उपलब्ध उर्वरको का नियमित रुप से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उर्वरक वितरण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है एवं उर्वरक वितरण में दोषी पाये जाने विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही किसानों से प्राप्त हो रही षिकायतों का त्वरित निष्पादन कराया जा रहा है। गया जिला को उर्वरक आपूर्ति के लिये निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कराने लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले को पिछले 24 घंटे में यूरिया की रेक पहूँची है। मे० हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि० द्वारा 2457 मे० टन, जबकि इन्डोरामा इंडिया लि० द्वारा 1302 मे० टन लगभग कुल- 3759 मे०टन यूरिया की आपूर्ति हुई, जिसे प्रखंडों के फसल आच्छादन के लक्ष्य अनुरुप प्रखंडों को आपूर्ति कराया जा रहा है। विगत छः माह में उर्वरक के सिवाय अन्य व्यापार में लिप्त प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। कुल 06 प्रतिष्ठानों का पी०ओ०एस० मषीन जब्त करते हुये उर्वरक अनुज्ञप्ति को रद्द किया गया है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!