A2Z सभी खबर सभी जिले की

पर्यावरण के संरक्षण एवं हरित कटनी की दिशा में नगर निगम का पौधा रोपण अभियान संपन्न

महापौर एवं जन प्रतिनिधियों ने झिंझरी तलाब के पास रोपे गये बरगद कदंब सहित विभिन्न प्रजातियां के पौधे

 

Screenshot 2026 07 08 22 41 44 82 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7कटनी

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित शहर के संकल्प को साकार करने की दिशा में नगर निगम कटनी द्वारा मंगलवार को महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत झिंझरी तालाब के आसपास पौधरोपण अभियान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण कर हरित वातावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

 

Screenshot 2026 07 08 22 40 29 27 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक तथा क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य तुलसा गुलाब बेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बरगद, कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।

 

Screenshot 2026 07 08 22 41 27 90 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी एवं सुभाष साहू, पार्षद शशिकांत तिवारी, समाजसेवी राजू शर्मा, उपयंत्री मोना करेरा सहित नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पौधरोपण कर धरा को हरा भरा बनाने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

 

Screenshot 2026 07 08 22 41 07 32 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7निगम प्रशासन ने बताया कि शहर में हरित क्षेत्र के विस्तार एवं जल स्रोतों के आसपास प्राकृतिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। झिंझरी तालाब परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!