
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर के प्रसिद्ध जैन सिद्धक्षेत्र रेशंदीगिरि (नैनागिरि) के समवशरण जिनालय में 6-7 जुलाई की दरमियानी रात हुई चोरी की गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बुधवार को घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और तीर्थक्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पर्वत, तलहटी के मंदिर समूहों और आवासीय धर्मशालाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जैन तीर्थ ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी ने एसपी को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में पिछले १५ वर्षों में हुई चोरियों के खुलासे के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन और सुरक्षा के मद्देनजर नैनागिरि पुलिस चौकी को पूर्ण पुलिस थाने में अपग्रेड करने की मांग की गई है। अज्ञात चोरों ने समवशरण जिनालय के दानपात्र से नकदी चुराई और जिन प्रतिमाओं को भी चुराने का असफल प्रयास किया। इस घटना से देश भर के जैन समाज में गहरा आक्रोश है।




