A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

ब्लॉक-2 क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त रूप से छापेमारी… पुलिस,सीआईएसएफ,व बीसीसीएल अधिकारी की जबरदस्त कार्यवाई

कतरास/बाघमारा: बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 क्षेत्र में अवैध कोयला तशकरों के खिलाफ सीआईएसएफ, बीसीसीएल के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी का अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से जमा एवं परिवहन किए जा रहे कोयले की जांच की गई छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ, बीसीसीएल के अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन की टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है । हालांकि, इस अभियान में बरामद कोयले की मात्रा एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी समाचार लिखे जाने तक जारी नहीं की गई थी।
अवैध खनन और कोयला तस्करी के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!