
महराजगंज।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय।
महाराजगंज, 8 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का गुरुवार 9 जुलाई को जनपद में प्रथम आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
यह जानकारी बीजेपी जिला मिडिया प्रभारी महराजगंज श्री संजीव शुक्ला ने दी और उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के निर्देशन में जनपद की सीमा करतारी से भव्य स्वागत शुरू होगा। एवं इसके बाद परतावल, भिटौली, शिकारपुर तथा नगर के सक्सेना तिराहे पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।
[yop_poll id="10"]




