
*राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती वर्ष 2012 एवं वर्ष 2018 कोर्ट केश संबंधित माननीय न्यायालय के लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु संभागवार गठित कमेटी*

आज दिनांक 8 जुलाई 2026 को संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ व राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग हेरिटेज मुख्यालय जयपुर में रखी गई मीटिंग में कोर्ट केश प्रकरणो का निस्तारण करने हेतु , स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान को यूनियन के साथ किए गए समझौता अनुसार नाम संभागवार भिजवाए जाने थे मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि संभागवार कमेटी नहीं बनाकर 15 सदस्यों कमेटी हेतु नाम नामांकित किए जाए सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया है ।
जयपुर संभाग – श्री नंदकिशोर जी डंडोरिया , मनोज जी चावरिया ,शिवचरण जी डंडोरिया
अजमेर संभाग – श्रवन जी टोनी, धनेन्द्र जी तेजी ,जितेंद्र जी बोयत
बीकानेर संभाग – विनोद जी चावरिया, ओमप्रकाश जी लोहिया ,उमेश जी वाल्मीकि , मोतीलाल जी तेजी
भरतपुर संभाग – राजेश जी चौहान
जोधपुर संभाग – द्वारका प्रसाद जी जावा , मीठालाल जी चांवरिया ,
अलवर संभाग – प्रकाश जी हडाला ,
सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से कमेटी में नाम भिजवाए जाने हेतु निर्णय लिया मीटिंग में मौजूद सदस्य आदि सम्मिलित हुए
*पाली से प्रतिनिधि मंडल श्री द्वारका प्रसाद जी जावा के नेतृत्व में नरपतराम जी कंडारा ,मूलचंद जी आदिवाल ,राकेश कंडारा ,अनिल घांवरी आदि मौजूद रहे*







