A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में विद्या​र्थियों को बताए रोजगार के अवसर

कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का किया गया एक दिवसीय आयोजक

IMG 20260708 WA0024 2

कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला में जानकारी देते अ​धिकारी।
कांठ (मुरादाबाद)। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुरादाबाद के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से आए काउंसलिंग प्रभारी उपेंद्र सिंह, आशीष गौतम निदेशक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ स्किल्स ने विद्यार्थियों को पारम्परिक शिक्षा के साथ-साथ इसके विकसित करने तथा रोजगार के नए-नए अवसरों की जानकारी दी।
IMG 20260708 WA0012 2

कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी।
उन्होंने बताया कि पारम्परिक शिक्षा के साथ-साथ हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा कौशल विकास की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। वर्तमान समय कौशल विकास का समय है। यदि हमारे अंदर कौशल विकसित होंगे तो हमें रोजगार के नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी तथा हम राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान दे पाएंगे। उन्होंने महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ को राज्य की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ग्रहण करें तथा शिक्षा के संबंध में किसी तरह की भ्रांति न रखें। कार्यक्रम का संचालन ​शिक्षक अखिलेश कुमार बिश्नोई ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मदन सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मुरादाबाद के काउंसलिंग प्रभारी उपेंद्र सिंह, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ स्किल्स के निदेशक आशीष गौतम, जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, निशिकांत पाठक, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमारी, नरपाल सिंह, पीताम्बर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गौरव चौहान सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार।
Back to top button
error: Content is protected !!