A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजयपुरराजस्थान

अर्जुनपुरा में खेत जाते किसान को राह में मिला अजीब वन्यजीव, वन विभाग से नियमित गश्त की कि मांग

जयपुर।धौला ग्राम पंचायत के अर्जुनपुरा में बुधवार सुबह खेत पर जाते समय किसान को रास्ते में एक अजीब वन्यजीव दिखाई दिया। वन्यजीव को देखकर आसपास के किसानों में कौतूहल के साथ डर का माहौल भी बन गया।जानकारी के अनुसार किसान मूलसिंह शेखावत रोजाना की तरह खेत जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक अनोखा वन्यजीव दिखाई दिया। मूलसिंह ने बताया कि वर्षों से मैं इस रास्ते से खेत आता-जाता हूं, लेकिन आज पहली बार ऐसा जीव देखा। मैंने तुरंत आसपास के किसानों को भी इस बारे में अवगत कराया।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के कारण पहाड़ों से वन्य जीव अक्सर आबादी क्षेत्र की तरफ आ जाते हैं। पहले कभी-कभार ही वन्य जीव दिखाई देते थे, लेकिन अब खेतों और रास्तों में भी भटकते हुए नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त की जाए और निगरानी रखी जाए ताकि किसानों और ग्रामीणों को किसी तरह की जनहानि न हो। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जंगल में अकेले न जाएं और वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।

जयपुर।अर्जुनपुरा में खेत के पास वन्यजीव

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!