A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग की दिशा में निर्णायक पहल

FB IMG 8014422143815755436

IMG 20260709 105833सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में आयोजित प्रदेश के सभी रेंज डीआईजी एवं भोपाल-इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों की समीक्षा बैठक में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान, साइबर अपराध नियंत्रण, नारकोटिक्स के विरुद्ध त्रिवर्षीय रोडमैप एवं जनशिकायतों के त्वरित निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने निर्देश दिए कि 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। साथ ही मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई, साइबर अपराधों में तकनीक आधारित त्वरित विवेचना, e-ZERO FIR का प्रभावी क्रियान्वयन तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. साईं मनोहर, डी. श्रीनिवास वर्मा एवं सोलोमन यश कुमार मिंज ने क्रमशः साइबर अपराध, नारकोटिक्स, वित्तीय अनुसंधान, e-ZERO FIR तथा शिकायत निवारण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!