
नीमच।नीमच सिटी के जामा मस्जिद क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक घटना सामने आई। अज्ञात कारणों के चलते लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान इदरीश मंसूरी (पिता सफी मंसूरी), उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जामा मस्जिद क्षेत्र, नीमच सिटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 2 बजे के आसपास हुई। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



