A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                  (उत्तराखंड)

Vande Bharat,July 8, 2026

IMG 0283
2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 5

हरिद्वार। श्री राममंदिर चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और संचालन नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया।

बुधवार को जटवाड़ा पुल ज्वालापुर स्थित शिव मंदिर पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने आरोप लगाया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि पहले केदारनाथ ज्योतिर्लिंग से सोना चोरी और अब बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी जैसे मामलों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है तथा मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि केवल प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

धरने प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, पूर्व दर्जाधारी फुरकान अली, बलजीत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रवीश भटीजा, पूनम भगत, मनोज सैनी, विकास चंद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!