Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

10 Jul 2026, 08:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

 

सिद्धार्थनगर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं उप मंत्री दर्जा प्राप्त चारू चौधरी ने जिला भ्रमण के दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी और मरीजों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सबसे पहले रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

FB IMG 1783621398883

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, एमसीएच विंग, लेबर रूम, अस्थायी रूप से संचालित पीआईसीयू और एनआरसी वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता और इलाज से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। चारू चौधरी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!