
सिद्धार्थनगर में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नेपाल सीमा से सटे सहकारी समितियों और निजी खाद दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाए। खाद वितरण रोस्टर के अनुसार कराया जाए और प्रत्येक किसान का आधार व मोबाइल नंबर वितरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। डीएम ने साफ कहा कि रजिस्टर में किसी भी प्रकार की ओवरराइटिंग बर्दाश्त नहीं होगी और शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने उर्वरक उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की।
सीमा क्षेत्र की खाद दुकानों और समितियों का लगातार निरीक्षण होगा।
रोस्टर के अनुसार किसानों को खाद वितरित करने के निर्देश। वितरण रजिस्टर में आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य। अनियमितता या शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई।







