
धनबाद, सिजुआ :- 2 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती, तेतुलमुड़ी बस्ती में समिति की बैठक
तेतुलमुड़ी बस्ती : शहीद शक्तिनाथ महतो समिति की बैठक शुक्रवार को तेतुलमुड़ी बस्ती में सुरेश महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं क्रांति दूत शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती इस वर्ष भी 2 अगस्त को पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।
बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और शहीद शक्तिनाथ महतो के संघर्ष एवं योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में सुरेश महतो, मनोज महतो, अनिल महतो, रमेश महतो, आशीष हरी, सुदामा महतो,बद्रीनाथ महतो, प्रभुनाथ महतो,आशीष कुमार सरकार,निर्मल कुमार सरकार,अविनाश कुमार महतो, रमेश कुमार महतो, मो सिराज सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






