
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पवित्र आषाढ़ मास में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एवं धार्मिक गढ़पहरा मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने गढ़पहरा मेला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का कार्य विभाजन किया गया तथा विभिन्न दायित्व संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपे गए।
बैठक में विधायक लारिया ने कहा कि गढ़पहरा का यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र की आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रतिवर्ष आषाढ़ मास के तीसरे मंगलवार को वे श्रद्धापूर्वक गढ़पहरा स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में निशान अर्पित करते हैं। इसके उपरांत सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होता है तथा भोग-प्रसादी का वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाता है। बैठक में आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं जैसे श्रद्धालुओं की सुविधा, मंच, पूजा-अर्चना, प्रसादी वितरण, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित कर सभी को समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आषाढ़ मास के तीसरे मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से सुंदरकाण्ड पाठ प्रारंभ होगा तथा पाठ पूर्ण होने के उपरांत भोग-प्रसादी का वितरण मेला परिसर में किया जाएगा। विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने समस्त कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता निभाने की भावपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार , ऑफिसर यादव, कपिल कुशवाहा, मधुकर जाटव, सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, श्याम सुंदर मिश्रा, पार्षद बलवंत ठाकुर, नर्रू ठाकुर, रामप्रसाद विश्वकर्मा, मनीष यादव, विनोद विश्वकर्मा, प्रहलाद रजक, धर्मेंद्र कुशवाहा, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र सिंह लोधी, रिंकू यादव सहित अन्य व्यवस्था प्रभारी उपस्थित रहे।








