
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 11 जुलाई 2026।
नागपुर, महाराष्ट-: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नागपुर जिले के वरिष्ठ नागरिकों को , बिहार में स्थित महाबोधि बिहार, बोधगया, तीर्थ दर्शन करानें के लिए एक विशेष रेल यात्रा आज शनिवार 11 जुलाई 2026 को शुरुआत की जायेगी। प्राप्त हुई जानकारी के आज शनिवार 11 जुलाई को नागपुर रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 08 पर सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन को रवाना किया जायेगा। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी करेंगे। कार्यक्रम के अवसर पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, समाजिक न्याय एवं विशेष सहायता मंत्री संजय शिरसाट, वित्त एवं नियोजन राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। महाराष्ट्र राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत साठ वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको को पूर्णत: निशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान करने जा रही है। सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना द्वारा संचालित इस योजना में नागपुर जिले चयनित वरिष्ठ लाभार्थी 11जुंलाई से लेकर 16जुलाई 2026 तक तीर्थ दर्शन योजना विशेष ट्रेन से बोधगया की यात्रा कर सकेंगे। जानकारी अनुसार इस यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को महाबोधि गया सहित विभिन्न धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जायेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक ,आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा सुलभ करवाना है।







