A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान 

FB IMG 1783699065084

महराजगंज।

स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान

महराजगंज। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्कूलों की बसों का व्यापक निरीक्षण किया। अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों की फिटनेस, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) और फर्स्ट एड बॉक्स समेत सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों, स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। महराजगंज पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!