A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री जगन्नाथ चौक से घंटा घर तक चौड़ी करण कार्य का चौड़ी करण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण

बहु प्रतिक्षित परियोजना से शहर को मिलेगी सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सौगात

Screenshot 2026 07 10 19 02 59 72 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7कटनी

शहर की बहुप्रतीक्षित जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मार्ग का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

 

Screenshot 2026 07 10 19 04 22 99 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि यह सड़क शहर के सबसे महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों में से एक है। वर्षों से मार्ग संकरा होने के कारण यहां प्रतिदिन यातायात का भारी दबाव रहता था, जिससे नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण पूर्ण होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगी।

 

Screenshot 2026 07 10 19 03 26 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7वर्तमान में मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर का समग्र विकास एवं नागरिकों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर श्रीमती सूरी को शेष कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सभी लंबित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

  1. इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने जालपा देवी वार्ड के अन्य स्थलों का भी भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष शिब्बू साहू,एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद शकुंतला सोनी, सहायक यंत्री सुनील सिंह,उपयंत्री रवि हनोते,मोना करेरा,मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!