मंगलसूत्र चोरी का वांछित शातिर गिरफ्तार, पुरंदरपुर पुलिस ने ₹1,900 नकद किए बरामद
देवरिया निवासी आरोपी सेमरहनी जंगल के पास से दबोचा गया, छह आपराधिक मुकदमे दर्ज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस ने मंगलसूत्र चोरी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मंगलसूत्र की बिक्री से प्राप्त ₹1,900 नकद भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र भोला बासफोर, निवासी सवरेजी, थाना खामपार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे सेमरहनी जंगल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना पुरंदरपुर में मु.अ.सं. 154/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) एवं 317(2) में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम राजमंदिर खुर्द में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर जनपद में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल छह आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
10/07/2026
*कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल खबर
10/07/2026
श्री जगन्नाथ चौक से घंटा घर तक चौड़ी करण कार्य का चौड़ी करण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!