A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मेरी हत्या की ईरान की गंभीर साज़िश, अमेरिकी सेना अलर्ट पर: डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा

ट्रंप का सनसनीखेज दावा; अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई।

IMG 20260710 181036

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात 

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि ईरान उनकी हत्या करने की गंभीर साज़िश रच रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों (इंटेलीजेंस) से मिले चौंकाने वाले इनपुट के बाद ट्रंप ने अपनी जान को बड़ा खतरा बताया है। इस गंभीर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा, “ईरान की तरफ से मेरी जान को बहुत बड़ा खतरा है। हालांकि, पूरी अमेरिकी सेना इस स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और वो किसी भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। ईरान ने पहले भी कुछ ऐसी कोशिशें की थीं जो कामयाब नहीं हो सकीं, लेकिन वे दोबारा ऐसी कोशिश जरूर करेंगे।” खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। इस दावे के बाद अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा भू-राजनीतिक और सैन्य तनाव अब और अधिक बढ़ने की आशंका है।

Back to top button
error: Content is protected !!