
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तमकुहीराज पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना तमकुहीराज में दर्ज मु0अ0सं0 131/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3), 333, 110, 324(4) एवं 92 में वांछित अमरनाथ शर्मा पुत्र पारसनाथ शर्मा, निवासी वार्ड नंबर-10, तिलक नगर पुरानी तमकुहीराज, नगर पंचायत तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार
कुशीनगर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।










