

*जिला प्रशासन ने शुरू की “मेरी नज़र से आगरा” ऑनलाइन फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता*.
*आगरा की सुंदरता को प्रतियोगी अपनी नजर, अपने कैमरे से, दें नई अभिव्यक्ति,ताज से लेकर बटेश्वर तक: जिला प्रशासन की “मेरी नज़र से आगरा” फ़ोटो प्रतियोगिता में करें भागीदारी*
*जन-सहभागिता से दिखेगी आगरा की खूबसूरती और विभिन्न रंग*
*चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र किया जाएगा प्रदान,छायाचित्र छायाकार के नाम सहित जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएँगे प्रदर्शित*
*अपने मौलिक छायाचित्र, अधिकतम 30 शब्दों के विवरण(कैप्शन)सहित, ई-मेल :upinfoagra01@gmail.com पर दिनांक 20 जुलाई तक भेज सकते हैं*
*आगरा केवल ताजमहल ही नहीं, बल्कि जीवंत संस्कृति, शिल्प और परम्पराओं का नगर है — यह प्रतियोगिता नागरिकों को अपने शहर को अपनी दृष्टि से दिखाने का देगी अवसर – DM*
*प्रतिभागी जनपद के किसी भी क्षेत्र — नगर अथवा ग्रामीण अंचल — की सुंदरता, संस्कृति, पर्व-त्योहार, हस्तशिल्प, जनजीवन, ऐतिहासिक, धार्मिक,सांस्कृतिक प्रतिष्ठित इमारतों की फोटोग्राफी द्वारा आगरा की सुंदरता को अपनी नजर अपने कैमरे से दें नई अभिव्यक्ति*
*जिला प्रशासन की पहल “मेरी नज़र से आगरा” फ़ोटो प्रतियोगिता में करें भागीदारी*
*जन-सहभागिता से दिखेगी आगरा की खूबसूरती और विभिन्न रंग*
*”मेरी नज़र से आगरा” मुहिम में- आपकी फोटो, आगरा की बनेगी नई पहचान! भेजें अपनी एंट्री*
*ताज ही नहीं, आगरा की हर गली एक कहानी है! दिखाइए “मेरी नज़र से आगरा” पहल में अपना फोटोग्राफी हुनर*
*शौकिया हों या प्रोफेशनल, सबके लिए मौका! फोटो भेजो और बनो विजेता*
*आगरा की कहानी, आपके कैमरे की ज़ुबानी,जिला प्रशासन ने शुरू की “मेरी नज़र से आगरा” ऑनलाइन फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता*
*ताजमहल से लेकर बटेश्वर तक, सांस्कृतिक,धार्मिक,प्राकृतिक, औद्योगिक आदि पहलुओं पर आगरा की सुंदरता को मिलेगी नई पहचान*
आगरा.10.07.2026/जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी के कुशल नेतृत्व में जनपद की ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,धार्मिक तथा अन्य पहलुओं की विशिष्टता को नवीन पहचान,विस्तृत फ़लक व नवोन्वेशी आयाम देने जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण जनपद — आगरा नगर से लेकर फ़तेहपुर सीकरी, सिकंदरा, बाह-बटेश्वर एवं चम्बल क्षेत्र तक — की सुंदरता, समृद्ध संस्कृति एवं ऐतिहासिक इमारतों को जन-जन की दृष्टि से प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाइन फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता “मेरी नज़र से आगरा” का शुभारम्भ किया गया है।
प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक — शौकिया अथवा पेशेवर छायाकार — निःशुल्क भाग ले सकता है।
प्रतिभागी जनपद के किसी भी क्षेत्र — नगर अथवा ग्रामीण अंचल — की सुंदरता, संस्कृति, पर्व-त्योहार, हस्तशिल्प, जनजीवन अथवा प्रतिष्ठित इमारतों (ताजमहल, आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी, एत्माद-उद-दौला, सिकंदरा, बटेश्वर मंदिर आदि) से सम्बंधित अपने द्वारा खींचे गए मौलिक छायाचित्र, अधिकतम 30 शब्दों के विवरण सहित,ई-मेल:-upinfoagra01@gmail.com पर दिनांक 20.07.2026 तक भेज सकते हैं।
*फोटो प्रतियोगिता प्रमुख शर्तें:*
• छायाचित्र प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींचा गया मौलिक चित्र हो; इंटरनेट अथवा अन्य स्रोत से कॉपी किए गए चित्र अस्वीकार्य होंगे।
• प्रत्येक छायाचित्र के साथ अधिकतम 30 शब्दों का विवरण(कैप्सन)प्रतिभागी का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
• चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा छायाचित्र छायाकार के नाम सहित जनपद की आधिकारिक वेबसाइट agra.nic.in पर प्रदर्शित किए जाएँगे।
• प्रविष्टि भेजने का अर्थ है कि प्रतिभागी जिला प्रशासन को उक्त चित्र के गैर-व्यावसायिक, जनहितकारी उपयोग की सहमति देता है; चित्र का स्वामित्व छायाकार के पास ही रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा केवल ताजमहल ही नहीं, बल्कि जीवंत संस्कृति, शिल्प और परम्पराओं का नगर है — यह प्रतियोगिता नागरिकों को अपने शहर को अपनी दृष्टि से दिखाने का अवसर देगी। समस्त नागरिकों, विद्यार्थियों एवं छायाकारों, आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई हैं।
पत्रकार मंडल ब्यूरो चीफ, डिस्ट्रिक्ट हैंड एवं प्रैस रिपोर्टर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश 🙏 🇮🇳 अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर एवं पत्र जबलपुर मध्य प्रदेश 🌹 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 🚩 🚩





