
🚨नवागत पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री संजय कुमार अग्रवाल ने दिनांक 8 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, शहडोल के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल मध्यप्रदेश पुलिस राज्य पुलिस सेवा (SPS) के वर्ष 1997 बैच के अधिकारी हैं तथा वर्ष 2016 से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बी.ए.एम.एस. एवं एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है।
इससे पूर्व वे डीसीपी इंटेलिजेंस भोपाल तदोपरांत मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में पदस्थ रहे हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने भिंड, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दतिया, शिवपुरी एवं जबलपुर, भोपाल सहित विभिन्न जिलों में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त वे पुलिस अकादमी, सीआईडी, विशेष शाखा, विशेष सशस्त्र बल (SAF), आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), एसआईएसएफ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में भी सेवाएँ दी हैं।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2017- 2018 का के.एफ.रुस्तम पुरस्कार तथा वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा कहा गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों से थ सहयोग करते हुए सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।






