A2Z सभी खबर सभी जिले की

तिसाला पूजा एवं देवी जी की रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

IMG 20260710 085917सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर कैंट स्थित खेर माई मंदिर में आयोजित होने वाली तिसाला पूजा एवं मां देवी जी की विशाल रथ यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर।विधायक प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमन मिश्रा की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक संपन्न हुई।बैठक में राजस्व, पुलिस, ट्रैफिक, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वच्छता सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर सदर कैंट मंडल के अध्यक्ष सौरभ केशरवानी, श्याम सुंदर मिश्रा, हुकुम जाटव, शेखर चौधरी, प्रताप जाटव, शुभम जाटव, एवं प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!