सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
30 कानून-व्यवस्था संबंधी योजनाओं में A+ रैंकिंग, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को दी बधाई
महराजगंज। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (जून-2026) की रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 79.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ महराजगंज पुलिस गोरखपुर रेंज में प्रथम और उत्तर प्रदेश में 8वें स्थान पर रही। कानून-व्यवस्था से जुड़ी 30 योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले को A+ रैंकिंग प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की वह प्रणाली है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्राथमिकता वाले कार्यों की रियल-टाइम समीक्षा की जाती है। महराजगंज पुलिस को यह सफलता शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के कारण मिली है।
जनसुनवाई, आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण, पीआरवी रिस्पांस टाइम, अग्नि सुरक्षा एनओसी, एससी/एसटी मामलों में कार्रवाई, आबकारी, गैंगस्टर, एनडीपीएस और गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई, चरित्र प्रमाण-पत्रों का समयबद्ध निर्गमन, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला एवं पाक्सो मामलों में त्वरित कार्रवाई तथा लंबित विवेचनाओं के निस्तारण जैसे प्रमुख मानकों पर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महराजगंज पुलिस जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
10/07/2026
*कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल खबर
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!