A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस: रोटी बैंक ने 3100 दिनों तक सेवा कर रचा इतिहास हाथरस में निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘रोटी बैंक’ ने लगातार 3100 दिनों तक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर सेवा और मानवता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय समाज के निरंतर सहयोग, स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और जनभागीदारी को दिया है।

Screenshot 20260710 221930 Gallery

संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि इस बैंक की स्थापना ‘कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए’ के संकल्प के साथ की गई थी। पिछले 3100 दिनों से प्रतिदिन असहाय, श्रमिक, मरीजों के परिजनों और बेसहारा लोगों को ताजा एवं स्वच्छ भोजन पहुंचाया जा रहा है और इस दौरान सेवा कार्य में एक भी दिन का व्यवधान नहीं आया। इसे केवल भोजन वितरण का माध्यम न मानते हुए, संस्था ने इसे समाज में संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने का एक प्रयास बताया है।

 

  1. संस्था ने भविष्य में इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्पव्यापक बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प दोहराया है। इस विशेष अवसर पर दानदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल के साथ सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कोऑर्डिनेटर डॉ. रंगेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव और निष्कर्ष गर्ग सहित संस्था के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद Screenshot 20260710 222036 Galleryरहे।
Back to top button
error: Content is protected !!