A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

रतिलाल टुडू के अध्यक्षता में झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन वेस्ट मोदीडीह कोलियरी शाखा कमिटी का गठन, रियाजउद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष

3 / 100 SEO Score

IMG 20260710 WA0245

बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह कोलियरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन एरिया-4 सचिव रौनक सिन्हा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से वेस्ट मोदीडीह कोलियरी AKWMC शाखा कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में रियाजउद्दीन अंसारी को अध्यक्ष, महेन्द्र रवानी को सचिव, कुंदन रवानी एवं अजीत कुमार रवानी को उपाध्यक्ष, भीष्म कुमार सिंह को सह सचिव, गामा भुईया को संगठन सचिव तथा मनोहर मांझी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 11 सदस्यों का चयन कर नई शाखा कमिटी का विधिवत गठन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूनियन प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी बीसीसीएल कर्मियों के हितों की रक्षा करना है। साथ ही विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना ही एक सच्चे यूनियन प्रतिनिधि की पहचान है।
श्री टुडू ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करे। उन्होंने सभी नवगठित पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में बड़ी संख्या में बीसीसीएल कर्मी, यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कमिटी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!