A2Z सभी खबर सभी जिले की

25 जुलाई को टूंडला में मनाया जाएगा अमर शहीद फूलन देवी का शहादत दिवस, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे शिरकत

अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील

3 / 100 SEO Score

IMG 20260711 172558

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

टूंडला/उत्तर प्रदेश।

अपनी जनता पार्टी द्वारा आगामी 25 जुलाई को टूंडला विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम अमर शहीद फूलन देवी के संघर्ष, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके जीवन और विचारों पर चर्चा भी की जाएगी।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अमर शहीद फूलन देवी के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!