A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरोत्तम मिश्रा के समर्थको का भारी बवाल, धारा 163 लागू, कई पुलिसकर्मी घायल

3 / 100 SEO Score

FB IMG 4943852337873861496सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे ही भाजपा ने आशुतोष तिवारी का नाम घोषित किया नरोत्तम मिश्रा के समर्थक उग्र हो गए और मुख्यमंत्री मोहन यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जिससे स्थिति काफी अनियंत्रित होने लगी और काफी पुलिस बल मगाना पड़ा।
दतिया में चुनाव को लेकर किसी भी चुनावी सभा या जुलूस पर रोक लगा दी गई है और धारा 163 भी लागू कर दी गई है एक जगह पर एक साथ पांच लोगों से अधिक की संख्या में जुटीने पर पाबंदी प्रशासन के द्वारा सख्त रूप से लगा दी गई है और यह भी कहा गया है कि नियम के उल्लंघन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उधर नरोत्तम मिश्रा के समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सहित तमाम बूथ अध्यक्ष तक अपना इस्तीफा दे दिए। जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। इसके बाद नरोत्तम के समर्थक लगभग 3 किलोमीटर तक हाइवे जाम कर दिए और जमकर नारेबाजी की इस दरमियान पुलिस से झड़प भी हुई जिसमें एसीपी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस और प्रशासन के द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं भाजपा हाई कमान अब डैमेज कंट्रोल को रोकने में जुटा है प्रयास यह किया जा रहा है कि किसी तरह से नरोत्तम मिश्रा को मनाया जाए लेकिन नरोत्तम के समर्थक प्रत्याशी बदलने के लिए और नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बदलने के लिए अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!