
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मिड-डे मील) योजना के अंतर्गत बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा गठित संयुक्त निरीक्षण दल ने बंडा में बड़ी कार्रवाई के बाद सागर नगरीय क्षेत्र के तिलकगंज में संचालित आकांक्षा समग्र विकास समिति ,सेंट्रलाइज्ड किचन शेड पर औचक दबिश दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम में जिला पंचायत सागर की क्वालिटी मॉनिटर मुक्ता त्रिवेदी और सुषमा रजक शामिल रहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने मौके पर गहनता से जांच की और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।जांच टीम को किचन शेड के निरीक्षण के दौरान कुछ गंभीर खामियां और कमियां भी देखने को मिलीं। FoSTaC प्रमाण पत्र का अभाव मिला, पत्र प्रतिष्ठान में नहीं पाया गया जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी को दर्शाता है। फर्श टूटी पाई गई है जिसे तुरंत सुधरवाने के निर्देश दिये गये हैं। सेंट्रल किचेन से कुल 06 सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। लिए गए नमूने -फॉर्च्यून सनलाइट रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल, तुअर दाल और मुनिमजी स्ट्रॉन्ग गरम मसाला, बच्चों के लिए तैयार खिचड़ी, चावल और एवरेस्ट हल्दी पाउडर शामिल हैं। समिति द्वारा नियमित रूप से भोजन की जांच और पानी की जांच NABL लैब से कराया जाना पाया गया है। कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट और साफ-सफाई की स्थिति सन्तोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान किचन में कार्यरत कुल 10 पुरुष कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट अपडेटेड पाया गया। इसके अलावा रसोई में बर्तन, दीवारें और ड्रेनेज सिस्टम जैसी साफ-सफाई की व्यवस्थाएं उचित व उपयुक्त पाई गईं। मौके पर समिति के स्थानीय प्रतिनिधि माखन पटेल उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने बताया कि पाई गई कमियों को लेकर समिति को कड़े निर्देश जारी किए जा रहे हैं और लैब से सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाए,







