A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

8 परिवारों का बेलगड़िया में सफल पुनर्वास

4 / 100 SEO Score

IMG 20260711 WA0264

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र से लोगों का बेलगड़िया टाउनशिप में सुरक्षित पुनर्वास किया जा रहा है।

इस कड़ी में आज भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) गोविंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली न्यू आकाश किनारी कोलियरी से 8 विस्थापित परिवारों को पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ बेलगड़िया पुनर्वास स्थल पर शिफ्ट किया गया।

स्थानांतरण प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। आठों परिवारों की शिफ्टिंग के दौरान नयू आकाश किनारी कोलियरी के पर्सनल मैनेजर (मानव संसाधन), बेलगड़िया टीओपी प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में सभी परिवारों को आवंटित आवासों में सुरक्षित पहुंचाया गया।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र के विस्थापित परिवारों को बेहतर माहौल और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बताया कि सभी 8 परिवारों ने शांतिपूर्ण ढंग से नए आवासों में प्रवेश किया।

Back to top button
error: Content is protected !!