A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में जीएसटी विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रमl

चाइनीज़ मांझा बेचने और इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील l

6 / 100 SEO Score

सिद्धार्थनगर। जनपद में चाइनीज़ मांझा, सिंथेटिक मांझा और सीसा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को जीएसटी विभाग ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

FB IMG 1783794956145

FB IMG 1783794961114

कार्यक्रम में अधिकारियों ने व्यापारियों को बताया कि चाइनीज़ और सिंथेटिक मांझा लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। व्यापारियों से ऐसे मांझे के निर्माण, बिक्री और उपयोग को रोकने में सहयोग करने तथा जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

इस दौरान जीएसटी अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और नियमानुसार कर भुगतान करने का भी अनुरोध किया।

संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त सिद्धार्थ सौरभ बन्धु, उपायुक्त विजय सिंह विसेन, सहायक आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त परमहंस यादव, राज्य कर अधिकारी महेन्द्र सिंह तथा जय प्रकाश भारती सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल सिद्धार्थनगर के पदाधिकारी अजय कसौधन, राजकमल जायसवाल, भीमचन्द, शुभम, उत्तम श्रीवास्तव, शिवदत्त अग्रहरि, रणजीत कसौधन, शिव कुमार कसौधन, ओमप्रकाश कसौधन समेत सिंथेटिक एवं नायलॉन ट्रेड से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!