A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

‘‘स्वच्छ सूरजपुर, सुंदर सूरजपुर‘‘ के संकल्प के साथ जिला स्तरीय श्रमदान, कलेक्टर ने किया स्वच्छता और जनभागीदारी का आह्वान

6 / 100 SEO Score

04 स्वच्छ सूरजपुर सुंदर सूरजपुर

 

सूरजपुर/ स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल सूरजपुर के निर्माण के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा बड़कापारा छठ तालाब परिसर में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों , विद्यार्थियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

श्रमदान के दौरान तालाब परिसर की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि स्वच्छता केवल शासन या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों, मोहल्लों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा नियमित रूप से सामूहिक श्रमदान में भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक समाज की पहचान उसकी स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता से होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो पूरा जिला स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने नागरिकों से शासन एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण सहित कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी , नगरपालिका के कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित सूरजपुर की मजबूत नींव बनेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!