A2Z सभी खबर सभी जिले की

6माह से फरार आरोपी ग्राम रुसल्ला से गिरफ्तार, सानौधा पुलिस ने भेजा जेल

3 / 100 SEO Score

FB IMG 2308678191344311794सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सानौधा थाना पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे धारा 34/2 के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ओमकार अहिरवार लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर ग्राम रुसल्ला में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना सानौधा में धारा 34/2 के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले छह महीनों से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी उपमा सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपमा सिंह सहित एएसआई जय सिंह, उमेश तिवारी तथा पुलिसकर्मी धुर्वे, मुलायम सिंह और प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सानौधा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी

Back to top button
error: Content is protected !!